आज का राशिफल 30 मार्च 2023

आज गुरुवार राम नवमी पर चंद्रमा का संचार मिथुन उपरांत कर्क राशि में हो रहा है। जबकि आज पुनर्वसु नक्षत्र का प्रभाव बना रहेगा। आज बुध भी मीन राशि में उदित हो रहे हैं साथ ही आज कई शुभ योग जैसे सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि योग और शश एवं गजकेसरी और हंस नामक राजयोग भी बन रहे हैं। ऐसे में आज राम नवमी का दिन वृषभ समेत कई राशियों के लिए बेहद शुभ लाभदायक रहेगा।

मेष 

दान-पुण्य के कार्यों में खर्च करेंगे। दूसरों की मदद करने से आपको राहत मिलती नजर आ रही है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की परेशानी परेशान कर सकती है, इसलिए सावधान रहें। कार्यक्षेत्र में आज कुछ बदलाव आपके पक्ष में हो सकते हैं, जिससे आपके साथी कर्मचारियों का मूड खराब हो सकता है।

वृषभ 

परिजनों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा, लेकिन सेहत के प्रति सचेत रहें। दोपहर बाद कार्यक्षेत्र से जुड़ी कोई खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी प्रियजन के साथ निवेश संबंधी योजना बनाएंगे। 

मिथुन 

राशि वाले सुबह से ही कार्यों को लेकर भागदौड़ वाली स्थिति में रहेंगे। पिता के आशीर्वाद से आज किसी संपत्ति मिलने की इच्छा पूरी होगी, जिससे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। व्यावसायिक मामलों में व्यस्तता अधिक रहेगी, लेकिन आपको अनावश्यक खर्च से बचना होगा, अन्यथा भविष्य में आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता हो सकती है। 

कर्क 

राशि वाले आज कोई भी फैसला जल्दबाजी या भावुकता में ना लें अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। व्यापार के लिए की गई यात्रा काफी लाभदायक रहेगी, जिससे आपको धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं और धन कोष की स्थिति भी मजबूत होगी। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। आज आपके राज्य के मान सम्मान में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में आज रुचि बढ़ेगी। 

सिंह 

राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहेगा। काफी समय से अगर आपका कोई काम रुका हुआ है तो आज वह पूरा हो सकता है, जिससे बोझ हल्का होगा। आज धार्मिक कार्यों में संतान की रुचि बढ़ेगी। भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, धीमी पाचन शक्ति और नेत्र विकार की आशंका बन रही है। 

कन्या

राशि वाले छात्रों को आज अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी, तभी सफलता मिलती नजर आ रही है। यदि कोई पारिवारिक समस्या चल रही है, तो वह आज समाप्त हो जाएगी। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों के समय क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। परिवार में आज कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य भी व्यस्त दिखाई देंगे। 

तुला 

राशि वालों पर व्यस्तता के कारण आज मौसम का प्रतिकूल असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है, इसलिए सावधान रहें। छात्रों को आज शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आज आमदनी के नए-नए मार्ग निकलेंगे और रोजगार की तलाश करने वालों को सफलता मिलेगी। काम धंधे के समय व्यापारी अपनी वाणी पर संयम रखें, तभी सम्मान की प्राप्ति होगी और दुकानदारी बढ़ेगी। आपको अपने जीवनसाथी का विशेष सहयोग और साथ मिलेगा।

वृश्चिक

राशि वालों को आज विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन धैर्य से काम लें और वाणी पर नियंत्रण रखें। आज का दिन आपके रुके हुए कार्यों को पूरा करने का है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और दिन में वृद्धि होगी। संतान के भविष्य को लेकर आज आप कोई नई योजना बना सकते हैं।

धनु 

राशि वालों का दिन आज सामान्य रहेगा। अगर कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो वह आज समाप्त हो जाएगा और विजय प्राप्त होगी। आज घरेलू सामानों पर पैसा खर्च होगा, लेकिन आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर ही पैसे खर्च करें। माता के साथ अचानक से किसी रिश्तेदार के यहां जाना पड़ सकता है। अगर आप पैसों के लेन-देन की सोच रहे हैं तो सावधान रहें। 

मकर

राशि वालों को आज कारोबार में किए गए बदलावों से भरपूर लाभ मिलेगा, भगवान राम की कृपा से आर्थिक मामलों में चल रही उलझनों और तनाव से भी आप राहत महसूस करेंगे। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग संध्या के समय प्रबल रहेगा। लेकिन वाहन चलाते सयम और यात्रा के दौरान सावधानी रखें। विद्यार्थी यदि किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो उसमें सफलता प्राप्त करेंगे। 

कुंभ 

राशि वाले सुबह से ही आज रामनवमी के दिन भक्ति के साथ आनंदित मुद्रा में रहेंगे। अगर किसी संपत्ति की खरीदारी अथवा बेचने का विचार कर रहे हैं तो उसके सभी कागजात गंभीरता से जांच लें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी के अचानक शारीरिक कष्ट के कारण भागदौड़ और अधिक धन खर्च करने की स्थिति बन सकती है। अगर परिवार में लंबे समय से कोई विवाद चल रहा है तो वह फिर से उठ सकता है, लेकिन आज परिवार के बड़े बुजुर्गों के सहयोग से वह समाप्त भी हो जाएगा।

मीन

कार्य अथवा व्यक्तिगत कारणों से निकट और दूर की यात्रा भी हो सकती है। माता-पिता की सलाह आज आपके लिए मददगार और उपयोगी साबित होगी जिससे आप उनके साथ समय बिताएंगे। व्यापार में बहुत अच्छा पैसा और लाभ है। छात्र आज मानसिक और बौद्धिक भार से मुक्त होते दिख रहे हैं। शाम को कहीं जाने की महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है, जिससे आपका मन शांत रहेगा।

 

অশান্তি সৃষ্টি হলেই আইনি পদক্ষেপ নেব, রামনবমীর মিছিল নিয়ে গেরুয়া শিবিরকে হুঁশিয়ারি মমতার

সব বিরোধীকে একজোট হয়ে বিজেপিকে কুর্সি থেকে হটাতে হবে, বললেন মমতা

Share on Social Media

Breaking News

  • Thunderstorms are likely in several states
  • ICSE class 10th and 12th exam results are about to be released
  • Live Update: Congress is ahead in Karnataka, and the situation of the BJP is pathetic
  • Visva Bharati has been included in UNESCO's World Heritage List
  • Ban on sale of seat belt alarm devices
  • The country's popular OTT platform Netflix may be brought under income tax
  • 1 tiger dead in Kaziranga National Park
  • Interrupted metro service in Kolkata on Saturday and Sunday!
  • 4,000 crore development projects, the state decided to add job card holders before the panchayat polls
  • Is the 'Shivalinga' of Gyanvapi Mosque a fountain at all? Instructions for scientific research
  • The pilot was suspended for taking his girlfriend to the cockpit
  • The former prime minister returned to his residence
  • How much impact will Moka have in Bengal, said the Meteorological Department
  • Mamata's message for big industry on land vacated by NTPC
  • Salman will come to the city and meet the Chief Minister