आज का राशिफल, 25 March 2023

निवार 25 मार्च को चंद्रमा शाम को 7 बजे के बाद मेष से वृष राशि में संचार करेगा। ऐसे में चंद्रमा आज दिन भर ग्रहण योग में रहने के बाद शाम में अपनी उच्च राशि वृष में प्रवेश करेंगे। साथ ही आज भरणी और कृतिका नक्षत्र का प्रभाव रहेगा।

मेष 

दिन सफलता देने वाला साबित होगा। आज आपको हर कार्य में एक के बाद एक सफलता मिलेगी, जिससे आपका उत्साह भी सातवें आसमान पर रहेगा, लेकिन शाम के समय स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है, इसलिए ध्यान रखें। 

वृषभ 

आज का दिन मेहनत से भरा रहेगा। आज आपको अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए बहुत मेहनत करेंगे। आज आलस्य का त्याग करना होगा। आपके सामाजिक पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मिथुन

आज काफी व्यस्तता में बीतेगा। संतान के करियर को लेकर विशेष भागदौड़ कर सकते हैं, विदेश से व्यापार करने वालों को आज विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। 

कर्क 

आज का दिन परेशानियों से भरा रहेगा। आज का दिन आपके लिए कानून के शिकंजे में रहने वाला रहेगा। यदि आपका कोई कानूनी मामला चल रहा था तो वह आज फिर सिर उठाएगा जो आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। गैर जरूरी खर्च की वजह से आपके जमा धन में कमी आ सकती है।

सिंह 

भाग्य साथ दे रहा है। आप अपने परिवार वालों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं, जिससे परिवार के लोग खुश नजर आएंगे, लेकिन आपका काफी खर्च भी इस पर हो सकता है। आज आपके मान-सम्मान, पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से संबंध मजबूत होंगे।

कन्या

आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज आप अपने घर में कोई नया जरूरी सामान ला सकते हैं। आज आपकी आर्थिक स्थिति पर नजर डालें तो आप अपने भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। 

तुला 

आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा, लेकिन आज के दिन आपको किसी भी मामले में नहीं फंसना चाहिए। अपने काम पर फोकस और दूसरों के मामले में न बोलें। आज माता के साथ आपका विवाद हो सकता है, लेकिन धैर्य बनाए रखें। विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम अच्छे मिलेंगे।

वृश्चिक

आज साथ दे रहा है। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा क्योंकि उन्हें नए अवसर मिलेंगे। पारिवारिक व्यवसाय के लिए आज आपको किसी की सलाह की आवश्यकता पड़ेगी, लेकिन सलाह किसी अनुभवी व्यक्ति से ही लें। 

धनु

दिन बहुत शुभ है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपके परिवार के सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे। छोटे बच्चे आज आपसे कोई निवेदन कर सकते हैं। पुत्र या पुत्री के विवाह से जुड़ी कोई बात हो सकती है। जीवनसाथी आज आपसे कहीं जाने की बात कर सकता है।

मकर 

भाग्‍य साथ दे रहा है। आज आप घर में दैनिक जरूरतों की कुछ खरीदारी कर सकते हैं, जिससे आपकी जेब पर बोझ बढ़ सकता है। रोजगार के क्षेत्र में प्रयास कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। विदेश व्यापार में भी लाभ होगा। 

कुंभ 

आज का दिन अनुकूल है। आप अपनी संतान के लिए कोई ऐसा उपहार ला सकते हैं जिससे आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक, पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में शत्रुओं से सावधान रहें, क्योंकि वे आपको हानि पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं।

मीन

भाग्य आज साथ दे रहा है। अगर आप साझेदारी में व्यापार करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन उत्तम है। भविष्य में आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। संतान के भविष्य की चिंता कम होगी। संतान को धर्म के कार्यों में लगा देखकर प्रसन्नता होगी। आज आप किसी दोस्त की मदद भी कर सकते हैं। 

ফের চাপে রাজ্য, চার শতাংশ মহার্ঘ ভাতা বাড়ল কেন্দ্রীয় সরকারি কর্মচারীদের

Modi Govt is strict, Delhi Police FIR on attack on Indian High Commission in London

Share on Social Media

Breaking News

  • Thunderstorms are likely in several states
  • ICSE class 10th and 12th exam results are about to be released
  • Live Update: Congress is ahead in Karnataka, and the situation of the BJP is pathetic
  • Visva Bharati has been included in UNESCO's World Heritage List
  • Ban on sale of seat belt alarm devices
  • The country's popular OTT platform Netflix may be brought under income tax
  • 1 tiger dead in Kaziranga National Park
  • Interrupted metro service in Kolkata on Saturday and Sunday!
  • 4,000 crore development projects, the state decided to add job card holders before the panchayat polls
  • Is the 'Shivalinga' of Gyanvapi Mosque a fountain at all? Instructions for scientific research
  • The pilot was suspended for taking his girlfriend to the cockpit
  • The former prime minister returned to his residence
  • How much impact will Moka have in Bengal, said the Meteorological Department
  • Mamata's message for big industry on land vacated by NTPC
  • Salman will come to the city and meet the Chief Minister