आज का राशिफल 1 मई 2023
सिंह से कन्या राशि में जाते हुए चंद्रमा महीने के पहले दिन कर्क और सिंह राशि वालों को आर्थिक लाभ दिलाएंगे। मिथुन राशि के लोग भी आज से कुछ नई शुरुआत कर सकते हैं। 1 मई का राशिफल आपके लिए क्या कह रहा है जानिए ।
मेष
विद्यार्थियों को आज शिक्षा के क्षेत्र में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, आज का दिन नौकरीपेशा लोगों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को आज दफ्तर में कुछ नए अधिकार मिलेंगे और प्रमोशन भी मिल सकता है। माता से कुछ वैचारिक मतभेद के कारण परिवार में अशांति का वातावरण रहेगा।
वृषभ
आज का दिन लव लाइफ में थोड़ा तनाव देने वाला रहेगा। जिससे आपका मन अपने काम में नहीं लगेगा, लेकिन, चिंता न करें। शाम तक तनाव और इच्छा समाप्त होगी। आज परिजनों के साथ बहसबाजी में न पड़कर उनकी सलाह मानना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
मिथुन
घर या दुकान खरीदने का मन बना लिया है तो उसमें आपको सफलता मिलेगी और भविष्य में आपको इसका भरपूर लाभ भी मिलेगा। लंबे समय से रुका हुआ धन आज आपको मिल सकता है, जिससे आपके धन में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आपको किसी भी तरह के अनैतिक कार्यों से दूर रहना होगा अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।
कर्क
किसी बड़े की सलाह से आपके कारोबार में बड़ा फायदा दिलाने वाला रहेगा। विदेश का व्यापार करने वाले जातकों को आज कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। राजनीतिक लोगों से संबंध बनेंगे और सामाजिक क्षेत्र में भी आपका दायरा बढ़ेगा। इसके लिए आप यात्रा करते रहें। कोई गलतफहमी पैदा न होने दें।
सिंह
आज अपने परिवार के किसी सदस्य से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। जिससे आपका आर्थिक बोझ भी कम होगा और मन प्रसन्न रहेगा। कपड़ा व्यवसाय करने वाले व्यापारियों को आज आर्थिक लाभ मिल सकता है और लव लाइफ आनंदमय रहेगा, लेकिन आपको अपने स्वास्थ्य और अपने परिवार के सदस्यों का ध्यान रखना होगा और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना होगा।
कन्या
घर परिवार में आज माहौल काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपका रिश्ता मजबूत होंगे। यदि पारिवारिक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद भी चल रहा था, तो वह आज समाप्त हो जाएगा। आज सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों का महिला सहकर्मी और अधिकारी सहयोग कर सकते हैं।
तुला
अपने जीवनसाथी की सलाह मददगार साबित होगी। व्यवहारिक सोच से आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यदि घर के कुछ काम लंबे समय से लंबित थे तो आज उन्हें पूरा करने के लिए आपको समय मिलेगा। रोजगार के क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से चली आ रही परेशानी आज खत्म होगी।
वृश्चिक
मन को अशांति दिलाने वाला रहेगा। भाइयों और मित्रों की मदद के नए मौके मिलेंगे, जिससे आपका भविष्य मजबूत होगा। स्वजनों से संबंधों में मधुरता आएगी। शाम के समय आप धार्मिक कार्यों में मन लगा सकते हैं। विवाह योग्य जातकों को विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे।
धनु
व्यापार में नई चीजों को शामिल करने से स्थिति पक्ष में नजर आएगी। आप पुरानी देनदारियों से भी मुक्त हो सकते हैं। आपके प्रेम जीवन में आपको कोई तोहफा मिल सकता है, जिससे नई ऊर्जा का संचार होगा और आपका प्रेम जीवन खुशहाल रहेगा। घर के लिए कुछ जरूरी सामान की खरीदारी करेंगे।
मकर
कार्यक्षेत्र में लंबित कार्य पूरे करने वाला होगा। आपके अधिकारी भी इसमें आपकी मदद कर सकते हैं। यदि आप किसी कानूनी मामले से गुजर रहे हैं, तो आज स्थिति आपके पक्ष में रहेगी और आप अपनी वाणी से सभी को संतुष्ट कर पाएंगे, लेकिन आज के दिन आपको अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को उधार देने से बचना होगा, नहीं तो पैसा नहीं आएगा।
कुंभ
आज रिश्तों से मान सम्मान मिलेगा। यदि आपके जीवनसाथी ने आपको अपने परिवार वालों से नहीं मिलवाया है तो आज वो आपका परिचय करा सकते हैं। पड़ोसियों के साथ अच्छा समय बीतेगा और उन्हें किसी काम में मदद भी मिलेगी।
मीन
व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। आज अपनी खोई हुई वस्तु और धन की प्राप्ति से मन प्रसन्न रहेगा। यदि आप कोई नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा, लेकिन किसी भी तरह का निवेश करने से पहले अपने जीवनसाथी की सलाह अवश्य लें।
Two cheetahs are expected to die in Kuno Park', said South AfricaReduce belly fat with 3 tips of Ayurveda