राशिफल 6 अप्रैल 2023
6 अप्रैल को हनुमान जयंती के साथ शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन हो रहा है। शुक्र अपनी राशि वृषभ में गोचर करेंगे। इसके साथ ही चंद्रमा आज दिन भर कन्या राशि में होंगे जहां गजकेसरी योग बनेगा। जबकि आज दोपहर तक हस्त उसके बाद चित्रा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा।
मेष
दिन सामान्य रहेगा। आपके लिए सलाह है कि आज नौकरी में किसी वरिष्ठ अधिकारी से अनबन हानिकारक हो सकती है, इसलिए अपने क्रोध और वाणी पर काबू रखें। आज आप दोस्तों के साथ किसी लंबी दूरी की यात्रा की प्लानिंग भी कर सकते हैं।
वृषभ
काफी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपको अनावश्यक या अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है, तभी सफलता मिलेगी। नौकरी में आज आपको किसी अधिकारी के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है। शाम के समय सामाजिक संबंध लाभप्रद रहेंगे।
मिथुन
राहत दिलाने वाला रहेगा। नौकरी और व्यापार से जुड़े कुछ मसले चल रहे हैं तो वो आज सुलझते नजर आ रहे हैं। आज आपको अपने कारोबार में तरक्की के लिए किसी बड़े के अनुभव की जरूरत पड़ेगी। शाम को आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ किसी पार्टी में भी जा सकते हैं।
कर्क
गुरुवार का दिन सामाजिक मामलों में काफी अच्छा रहेगा। आज आप अपने सामाजिक दायरा फैलाने में सफल रहेंगे। दोस्तों से मुलाकात से आपका तनाव भी कम होगा। साथ ही आज आप काफी ज्यादा प्रसन्न रहेंगे। आप अपने विरोधियों की किसी भी आलोचना पर ध्यान नहीं देंगे जिससे भविष्य में सफलता आपके कदम चूमेगी।
सिंह
आज आर्थिक मामलों में थोड़ा सचेत रहने की जरूरत है। आज अगर आप किसी अनजान व्यक्ति से लेन-देन करने की सोच रहे हैं तो ऐसा न करें क्योंकि इससे आपको नुकसान हो सकता है। व्यापार के लिए की गई यात्रा बहुत ही लाभदायक रहेगी। आज शत्रु प्रबल होंगे, लेकिन वे आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे।
कन्या
सामान्य तरीके से ही बीतेगा। आज आपके परिवार में कुछ मांगलिक कार्यक्रमों की चर्चा हो सकती है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त नजर आएंगे। आज आप अपने बच्चों के भविष्य के लिए प्लानिंग करते नजर आएंगे।
तुला
पद प्रतिष्ठा और मान सम्मान में वृद्धि कराने वाला रहेगा। साथ ही आज आपकी यात्रा स्थगित हो सकती है। आज की शाम आप अपने परिजनों के साथ बिताएंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज हो सकता है कि आपको अपनी समस्याओं का समाधान न मिले जिस वजह से आप मानसिक अशांति महसूस कर सकते हैं।
वृश्चिक
दिन मिलाजुला रहेगा। आज इस राशि के छात्र अपनी पढ़ाई में पूरा मन लगाएंगे और इसका सुफल मिलेगा। आज आपको ससुराल पक्ष से धन लाभ हो सकता है। रोजगार से जुड़े जातकों के लिए आज कुछ शुभ अवसर मिल सकते हैं।
धनु
आज बहुत ही संभलकर रहने की जरूरत है। आज वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतनी होगी। आज आपको अपने वाहन पर कुछ धन भी खर्च करना पड़ सकता है। अगर आज आप कोई निवेश करना चाहते हैं तो उसके लिए दिन उत्तम है।
मकर
गुरुवार का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आज आपको अपने रुका हुआ धन मिल सकता है।वजिससे आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा कर पाएंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। जीवनसाथी भी आपको पूरा सहयोग देंगे। आज आपको नौकरी में व्यापार में वरिष्ठों से लाभ होगा।
कुंभ
अपनी पारिवारिक लाइफ में काफी ज्यादा व्यस्त रहेंगे। आज आप अपने रूठे हुए जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। माता-पिता का विशेष स्नेह प्राप्त होगा। आज आपके भाई-बहन की सेहत में गिरावट आ सकती है, इसलिए सावधान रहें। शाम को किसी मेहमान का आगमन हो सकता है, जिसमें कुछ धन भी खर्च होगा।
मीन
आज का दिन अनुकूल रहेगा। अगर आप किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आज उसमें आपको बेहतरीन सफलता मिलेगी। आज किसी विशेष उपलब्धि से आपका मन प्रसन्न रहेगा। यदि कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो आज फिर उसके कारण आपको चिंता हो सकती है।
बिना तेल के आलू और सूजी से बनाएं हेल्दी कबाब
How to make date sharbat for breakfast, learn this recipe