आज का राशिफल 10 मई 2023
आज चंद्र मंगल के राशि परिवर्तन से कन्या राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और अटका धन प्राप्त होगा। जबकि मेष राशि वालों पर भाग्य मेहरबान रहेगा। आइए जनते हैं मंगल के कर्क राशि में गोचर से किन-किन राशियों के लिए आज का दिन होगा शुभ और लाभप्रद।
मेष
आज पिता के आशीर्वाद से शुरू किए गए कार्यों में सफलता और लाभ मिलेगा। भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बीतेगा और उनकी ओर से सुखद समाचार भी मिलेंगे। जोखिम भरे निवेशों में भाग्य आपका साथ देगा और आय के साधनों में वृद्धि होगी।
वृषभ
अगर व्यवसाय साझेदारी में चल रहा हैं तो आज उसमें उत्तम लाभ मिलेगा, जिससे आपका दिन आनंद में बीतेगा, लेकिन आज स्वास्थ्य कुछ नरम रह सकता है, जिससे आपका मन नहीं लगेगा। काम करना पसंद है। लव लाइफ में नयापन और मधुरता आएगी।
मिथुन
आज भाई के साथ किसी बात पर कुछ अनबन हो सकती है। आज आप अपने लिए कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं, जैसे नया मोबाइल, नए कपड़े आदि। आज संतान को अच्छा काम करते देख मन में प्रसन्नता रहेगी।
कर्क
आज सुबह से लाभ के नए अवसर मिलेंगे, जिससे परिवार के सभी सदस्यों की मांगों को आसानी से पूरा किया जाएगा। आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे, जिससे भविष्य को लेकर आपकी चिंता कम होगी। आज योग्य लोगों से विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे।
सिंह
अगर किसी नए काम की शुरुआत करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए दिन शुभ रहेगा। आज दफ्तर में सहकर्मियों का असहयोग व्यवहार देखने को मिल सकता है। आज रचनात्मक कार्यों को पूरा करने के लिए निकट और दूर की यात्रा का प्रसंग प्रबल रहेगा। शत्रु आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे।
कन्या
धन में आज वृद्धि होगी और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति ने आपसे पैसा उधार लिया है तो वह भी आज आपको वापस मिल सकता है। छात्रों को भविष्य की रणनीतियों पर काम करने का अवसर मिलेगा।
तुला
कार्यक्षेत्र और घर के सारे काम आज आसानी से पूरे हो जाएंगे। दफ्तर में अधिकारी आपकी बात सुनेंगे और आपके सुझावों पर अमल करेंगे, जिसे देखकर आप प्रसन्न होंगे। पिछले कुछ दिनों से बंद पड़ा माल भी कारोबार में दिखने लगेगा।
वृश्चिक
नौकरी पेशा वालों पर आज अधिकारियों की कृपा बनी रहेगी। आपकी उपेक्षा के कारण पारिवारिक माहौल अशांत हो सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई कानूनी मामला चल रहा था तो वह भी आज आपको सफलता दिला सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन बेहतर रहेगा।
धनु
आर्थिक स्थिति में आज सुधार आएगा। घर में सुख-शांति के लिए आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। परिवार में आज कोई मांगलिक प्रसंग हो सकता है। आप धर्म और काम के प्रति निष्ठावान रहेंगे। दान-पुण्य करने के अवसर मिलेंगे, इसका लाभ आपको निकट भविष्य में किसी न किसी रूप में अवश्य मिलेगा।
मकर
जो भी काम करने का मन बनाएंगे, उसमें शुरुआत में थोड़ा विलंब होगा, लेकिन बाद में वह पूरा हो जाएगा। कार्यक्षेत्र की गतिविधियां आपकी सोच के विपरीत रहेंगी। सहकर्मी या कर्मचारी आपकी अज्ञानता का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, लेकिन अपनी सूझबूझ के बल पर आप सभी चुनौतियों को आसानी से पार कर लेंगे।
कुंभ
राजनीति से जुड़े लोगों को आज तरक्की के विशेष मौके मिलेंगे। राज्य के बाहर व्यापार करने वाले जातकों को धन लाभ के साथ आय में वृद्धि के अवसर प्राप्त होंगे। काफी समय से आपका कोई काम रुका हुआ था तो वह भी आज पूरा हो सकता है, जिससे घर के सदस्य भी खुश नजर आएंगे।
मीन
भाई-बहनों के साथ आज अच्छा समय बीतेगा और उनकी ओर से कोई शुभ समाचार भी सुनने को मिलेगा। विदेश से व्यापार करने वाले जातकों को आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। व्यापार में यदि कोई जोखिम उठाना पड़े तो अवश्य लें, भविष्य में इसका भरपूर लाभ आपको मिलेगा।
Laureus Sportsman of the Year Messi, best team ArgentinaBreaking News: Donald Trump found guilty in sexual harassment case