आज का राशिफल 26 अप्रैल 2023
आज वृष राशि वालों का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। आइए ऐस्ट्रॉलजर चिराग दारूवाला से जानते हैं आज का दिन आपके लिए करियर, करोबार, नौकरी और परिवार के मामले में कैसा रहने वाला है।
मेष
दिन शुभ है और आज आपको कार्यक्षेत्र और दफ्तर में नए अधिकार मिल सकते हैं। आप मेहनत करेंगे तो अपने सभी काम समय पर पूरे कर पाएंगे। संतान के विवाह को लेकर आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। धन प्राप्ति के योग दिखाई दे रहे हैं।
वृषभ
आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। किसी काम को पूरा करने के लिए आवश्यकता से अधिक परिश्रम करना होगा। भविष्य को लेकर सोच-विचार करेंगे मानसिक रूप से चिंतित हो सकते हैं। आज सांसारिक सुख-सुविधाओं की वस्तुओं की खरीदारी भी करेंगे।
मिथुन
मंगल और चंद्रमा का संचार होना इनके लिए शुभ रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को सम्मान मिलेगा। जो लोग पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं उनका अपने पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है।
कर्क
आज का दिन अच्छा रहेगा। भाग्य का सितारा बुलंद है, करियर में आज आपके पद प्रभाव में वृद्धि हो सकती है। धन वृद्धि और लाभ का संयोग भी आपकी राशि में बना हुआ है। मातृ पक्ष से भी धन लाभ होगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। शाम के समय आप अपने परिजनों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में शामिल हो सकते हैं।
सिंह
आज आप जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आएंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। पिता के सहयोग से कोई जरूरी काम आज पूरा हो जाएगा। स्वजनों के साथ चल रही कड़वाहट आज समाप्त होगी। व्यापार में अगर आप टीम वर्क से काम लेंगे तो आपकी समस्या का समाधान आसानी से होगा।
कन्या
आज का दिन अनुकूल है। साझेदारी के काम में आपको लाभ मिलेगा, नई साझेदारी भी आपकी सफल होगी। अगर आपके पिता बीमार चल रहे हैं तो आज उनको लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है। सलाह है कि आप भी आज सेहत के मामले में जोखिम न लें और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।
तुला
आज राजनीति से जुड़े जातकों को काफी लाभ होता दिख रहा है और जनता का सहयोग भी मिलेगा। घर में पुराने अटके हुए कार्यों को पूरा करने का अच्छा मौका मिलेगा, लेकिन आपको अपने आलस्य से बाहर निकलना होगा।
वृश्चिक
प्रेम जीवन और रिश्तों के लिए आज का दिन मजबूत रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों ने अगर अभी तक अपने जीवनसाथी का परिचय अपने परिवार से नहीं कराया है तो आज कर सकते हैं। परिवार में यदि किसी से मनमुटाव चल रहा था तो वह आज बातचीत के जरिए समाप्त हो जाएगा।
धनु
आज का दिन नरम-गरम सा रह सकता है। आज आपको व्यापारिक मामलों में कुछ जोखिम उठाने पड़ेंगे, जिसका भविष्य में आपको लाभ मिल सकता है। आज नौकरी पेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। इस राशि के कई जातकों को कार्यक्षेत्र में आज प्रमोशन भी मिल सकता है।
मकर
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आप नौकरी करते हैं तो अपने कार्यक्षेत्र में आपको सजग होकर काम करना होगा। आपको अपने सभी काम ठीक से पूरे करने होंगे, नहीं तो आपका कोई सहकर्मी आपके खिलाफ शिकायत कर सकता है। यदि आज कोई आपसे पैसे उधार मांगे तो उसे कभी न दें, नहीं तो उसके वापस आने की संभावना बहुत कम है।
कुंभ
आज का दिन कुछ उलझन वाला रह सकता है। वैसे आज आर्थिक मामलों में चल रही परेशानी दूर होगी। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आज आप प्रगति करेंगे। राजनीतिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी, प्रभाव में इजाफा होगा। कार्यक्षेत्र में काम की होड़ में आपके प्रतिद्वंद्वी पीछे रह जाएंगे।
मीन
आज इन पर मेहरबान हो रहा है। आर्थिक मामलों में आपको लाभ का मौका मिलेगा, जमा धन बढ़ सकता है। मातृ पक्ष से आपको सम्मान मिलेगा। अगर आज आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।
Development going on at Siliguri Junction station, and many trains canceledBride torture incident at Sourav Ganguly's house