राशिफल 19 अप्रैल 2023

आज रेवती नक्षत्र और अश्विनी नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। वही रात में पंचक भी समाप्‍त हो रहे हैं। ऐसे में आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा आइए जानते हैं ऐस्‍ट्रॉलजर चिराग दारूवाला से मेष से मीन तक सभी राशियों का का राशिफल।

मेष 

आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज सामाजिक कार्य करने से आप जनता के प्रिय बनेंगे, आपके मित्रों की संख्या में भी वृद्धि होगी। आज रियल एस्टेट के क्षेत्र में आपको फायदा होगा। आज शाम के समय आपकी माताजी को कोई शारीरिक परेशानी हो सकती है, जिससे कुछ समय के लिए आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

वृषभ

सलाह है कि आज हर काम में सावधानी रखें। यदि आप आज नौकरी करते हैं तो कार्यक्षेत्र में आपके कुछ शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं, वे आपकी छवि खराब करने का प्रयास करेंगे लेकिन चिंता न करें क्योंकि आपकी चतुर बुद्धि सभी शत्रुओं को परास्त कर देगी। पार्टनरशिप में कोई व्यापार है तो इसके लिए दिन अच्छा रहेगा।

मिथुन 

पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आज अगर आपका कोई पैसा कहीं फंसा हुआ है तो वह आपको मिल सकता है जिससे आप प्रसन्न नजर आएंगे। आज आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए भी आज आप कुछ धन खर्च करेंगे।

कर्क 

आज का दिन अधिक अनुकूल नहीं है और परिवार में विवाद बढ़ सकता है। अपने स्वभाव के प्रति गंभीर रहें, तभी आप कठिन परिश्रम से ही अपने कार्य को सफल बना पाएंगे। आज आपके कुछ शत्रु प्रबल होंगे, लेकिन वे अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाएंगे। आप एक खुशमिजाज शख्सियत हैं, जिन्हें देखकर हर इंसान आपसे खुद को जोड़ने की कोशिश करेगा।

सिंह

मन आज धार्मिक कार्यों में लगेगा। आज आपमें दान-पुण्य की भावना बढ़ेगी, आज विश्वास के बल पर किए गए प्रयासों में आपको सफलता मिलेगी। अपने पुराने रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए आज का दिन उत्तम है, लेकिन आपको अपना आलस्य छोड़ना होगा। आपके पराक्रम को देखकर शत्रु हतोत्साहित नजर आएंगे।

कन्या

आज भाग्‍य का साथ मिलेगा। पिछले कुछ समय से यदि आप किसी शारीरिक कष्ट से जूझ रहे हैं तो वह भी आज समाप्त हो जाएगा और आपके धन में भी वृद्धि हो सकती है। आज आप अपने किसी परेशान मित्र की भी मदद कर सकते हैं, जिससे आपके मन को सुखद अनुभूति होगी। आज संतान के भविष्य से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है जिससे आपका मानसिक तनाव कम होगा।

तुला 

दिन व्‍यस्‍तता और भागदौड़ में बीतेगा। आज आप व्यस्तता और भागदौड़ से अपने व्यवसाय की नई रणनीतियों को सफल बनाने का प्रयास करेंगे। आज मुमकिन है कि नौकरी में किसी बात को लेकर आप पर आरोप लग सकते हैं, लेकिन घबराएं नहीं। आज कुछ ऐसा होगा कि आप अपनी बात को सच करने में सफल होंगे।  

वृश्चिक

 दिन मिलाजुला रहेगा। आज आपके लिए आय से अधिक व्यय की स्थिति रहेगी इसलिए सोच समझकर ही आगे बढ़ना होगा। अगर ऐसा नहीं किया गया तो आने वाले समय में आपको परेशानी का सामना करना पड़ेगा। आपके बच्चों द्वारा किए गए बेहतरीन कार्यों से आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। शाम का समय आप अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे।

धनु 

आज सूझबूझ से काम लेना होगा। आज आपको अपने परिवार में चल रहे कलह को खत्म करना होगा, नहीं तो यह आपका मानसिक तनाव बना रहेगा। अगर आज आप किसी बैंक या संस्थान से कर्ज लेने की सोच रहे हैं तो बिल्कुल भी न लें क्योंकि उसके लिए दिन ठीक नहीं है, उसे चुकाना मुश्किल होगा। राजनीतिक क्षेत्र में भी आज आपका विस्तार बढ़ता हुआ नजर आएगा। 

मकर

आज आपको अपने पूर्वजों से कुछ धन मिलने की प्रबल संभावना है। आज आपको अपने किसी मित्र या सहकर्मी को बिना पूछे कोई सलाह नहीं देनी चाहिए क्योंकि इसका विपरीत प्रभाव पड़ेगा, इसलिए सावधान रहें। रात्रि के समय आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं, जिससे आपका मन शांत और प्रसन्न रहेगा। 

कुंभ

आज आपको रुका हुआ धन मिल सकता है। आज आपको ससुराल पक्ष से भी धन प्राप्ति के काफी आसार दिखाई दे रहे हैं। आमदनी बढ़ाने के लिए आज कोई काम करेंगे तो उसमें सफलता मिलेगी। छात्रों को अपनी परीक्षा की तैयारी में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी की सलाह आपके व्यवसाय में आपको लाभ दिलाएगी।

मीन 

भाग्‍य साथ दे रहा है और आज आपको मातृ पक्ष से भी सम्मान मिल रहा है। आज आपको नौकरी में अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा, क्योंकि वे आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। आज आपको अपने ससुराल पक्ष और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में आज कोई नई डील फाइनल हो सकती है, जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। 

 

ভিড় এড়িয়ে চলুন,মাস্ক পরুন, করোনার নির্দেশিকা জারি করল রাজ্যে

সমকামী বিবাহ: কেন্দ্রীয় সরকার রাজ্যগুলির মতামত একত্রিত করার প্রক্রিয়া শুরু করেছে

Share on Social Media

Breaking News

  • Thunderstorms are likely in several states
  • ICSE class 10th and 12th exam results are about to be released
  • Live Update: Congress is ahead in Karnataka, and the situation of the BJP is pathetic
  • Visva Bharati has been included in UNESCO's World Heritage List
  • Ban on sale of seat belt alarm devices
  • The country's popular OTT platform Netflix may be brought under income tax
  • 1 tiger dead in Kaziranga National Park
  • Interrupted metro service in Kolkata on Saturday and Sunday!
  • 4,000 crore development projects, the state decided to add job card holders before the panchayat polls
  • Is the 'Shivalinga' of Gyanvapi Mosque a fountain at all? Instructions for scientific research
  • The pilot was suspended for taking his girlfriend to the cockpit
  • The former prime minister returned to his residence
  • How much impact will Moka have in Bengal, said the Meteorological Department
  • Mamata's message for big industry on land vacated by NTPC
  • Salman will come to the city and meet the Chief Minister