राशिफल 10 अप्रैल 2023

आज का दिन कर्क और तुला राशि के लिए मंगलकारी रहेगा जबकि मिथुन राशि वालों को अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। देखिए आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा, क्या कहते हैं आज आपकी किस्मत के सितारे। आइए जानते हैं ऐस्ट्रॉलजर चिराग दारूवाला से आपके लिए कैसा रहेगा आज 10 अप्रैल का दिन।

मेष 

पहले दिन अगर किसी बैंक, व्यक्ति या संस्था से कर्ज लेने की सोच रहे हैं तो इस विचार को टाल दें क्योंकि इससे बाद में आपको परेशानी होने की आशंका है। जीवनसाथी से आज उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। आज परिवार में आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आज रात आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में जा सकते हैं। 

वृषभ

सप्ताह का पहला दिन काफी ऊर्जावान रहेगा। व्यापार में गति लाने के लिए आज नए साधनों का प्रयोग करेंगे। आज आपको अपनी निर्णय क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा। लंबे समय से रुके हुए आपके काम भी आज पूरे हो सकते हैं। यदि आज आपको किसी काम में लेन-देन करना पड़े तो खुले दिल से करें क्योंकि इससे आपको भविष्य में बहुत लाभ होगा।

मिथुन 

आज फिजूलखर्ची से बचना होगा, नहीं तो आप अपनी आर्थिक स्थिति को संकट में डाल देंगे। आज संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है जिससे आपको संतोष की अनुभूति होगी। भाई की सेहत को लेकर आज आप थोड़े चिंतित दिखाई देंगे। शाम से लेकर रात तक का समय आप अपने परिवार के बुजुर्ग सदस्यों के साथ विचार-विमर्श में व्यतीत करेंगे।

कर्क

कार्यक्षेत्र में जो मेहनत की है उसका आज आपको उत्तम लाभ मिलेगा। संतान पर आपका विश्वास दृढ़ रहेगा। आज आपको मातृ पक्ष से प्रेम मिलने की प्रबल संभावना है। आज आप अपने सुख-सुविधाओं पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। आपके शत्रु भी परेशान रहेंगे, लेकिन आपको चिंता करने की कोई बात नहीं है।

सिंह 

ससुराल पक्ष से आज वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, इसलिए आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा, नहीं तो आपके संबंधों में कड़वाहट आएगी। यदि मित्रों से जुड़ी कोई समस्या है तो आज उसमें अवश्य ही सुधार होने की संभावना है। आज आपको अपने किसी मित्र की मदद करनी पड़ेगी। यदि कोई विवाद चल रहा है तो वह आज समाप्त हो जाएगा। 

कन्या

आज व्यापार के सिलसिले में कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती हैं, जो फायदेमंद रहेंगी। लेकिन आज आपको नौकरी में अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा, नहीं तो वे आपके खिलाफ कोई बड़ा षड्यंत्र रच सकते हैं। यदि कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो वह आज समाप्त हो सकता है। आज आप अपने घर की रोजमर्रा की जरूरतों के लिए कुछ सामान खरीद सकते हैं, जिसमें धन भी अधिक खर्च होगा। 

तुला 

आज का दिन मंगलकारी रहेगा। आज आपके परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है। अगर आज आपको किसी काम में पैसा लगाना है तो उसके लिए दिन अच्छा है। आज आपके अधिकारों और संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। विद्यार्थियों को आज कुछ पुस्तकों की आवश्यकता पड़ेगी। 

वृश्चिक

सप्ताह का पहला दिन मध्यम फलदायी रहेगा। कुछ कार्यों में विघ्न आने से मन परेशान हो सकता है और व्यापार के लिए किए गए कार्य भी असफल हो सकते हैं। आज आपके परिवार में कुछ अनबन हो सकती है, लेकिन आपको धैर्य से काम लेना होगा, नहीं तो रिश्तों में दरार आ सकती है। शाम तक परिवार के बुजुर्ग सदस्यों की सलाह से पारिवारिक कलह खत्म होगी। नौकरीपेशा जातकों को आज प्रमोशन मिलने के प्रबल योग हैं।

धनु 

आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आपमें ज्ञान और दान की भावना का विकास होगा। किसी सामाजिक कार्य में हिस्सा ले सकते हैं। आज शाम से लेकर रात तक आपको पेट संबंधी विकार होने की आशंका है, इसलिए सावधान रहें। खान-पान पर संयम बरतें। आज आपको अपने आलस्य को छोड़कर आगे बढ़ना होगा, तभी आपको अपने काम में सफलता मिलती नजर आ रही है।

मकर

सामने आज कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जो आपको अपनी इच्छा के विरुद्ध भी उठाने पड़ेंगे। आज आपको अपने ससुराल पक्ष से भी सम्मान मिल रहा है। कारोबार में भी आपका मन लगेगा और रुके हुए काम पूरे होंगे। यदि आपको किसी नए कार्य में निवेश करना है तो अवश्य करें क्योंकि भविष्य में लाभ मिलेगा। आज दोपहर के समय जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है जिससे आपको थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ेगी।

कुंभ

सप्ताह के पहले दिन सेहत के प्रति सावधान रहें, तभी आपके काम बनते नजर आएंगे। आज आप अपनी बुद्धि और विवेक से खोजबीन करने में समय व्यतीत करेंगे। अपनी जरूरतों के अनुसार ही धन खर्च करें अन्यथा आर्थिक स्थिति संकट में पड़ सकती है। परिवार के सदस्यों द्वारा विश्वासघात की आशंका दिखाई दे रही है, इसलिए सावधान रहें। शाम के समय आस-पास की यात्रा कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी।

मीन 

10 अप्रैल का दिन सुखद रहेगा। पारिवारिक जीवन में संतान को लेकर चल रही परेशानी और चिंता दूर होगी। परिवार और दोस्तों के साथ हंसी-मजाक के पल भी बिताएंगे। कुछ नए लोगों से भी आपकी जान-पहचान होगी। जीवनसाथी से तालमेल बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज काम का दबाव रहने पर भी आप उत्साहपूर्वक उन्हें निपटाने में सफल रहेंगे।

अगमेश्वरी माता: बंगाल की पहली कालीमूर्ति

কোলেস্টেরল বাড়ছে? এই দই খেলে রোগ-বালাই কম হবে, দেখে নিন কি ভাবে বানাবেন দই

Share on Social Media

Breaking News

  • Thunderstorms are likely in several states
  • ICSE class 10th and 12th exam results are about to be released
  • Live Update: Congress is ahead in Karnataka, and the situation of the BJP is pathetic
  • Visva Bharati has been included in UNESCO's World Heritage List
  • Ban on sale of seat belt alarm devices
  • The country's popular OTT platform Netflix may be brought under income tax
  • 1 tiger dead in Kaziranga National Park
  • Interrupted metro service in Kolkata on Saturday and Sunday!
  • 4,000 crore development projects, the state decided to add job card holders before the panchayat polls
  • Is the 'Shivalinga' of Gyanvapi Mosque a fountain at all? Instructions for scientific research
  • The pilot was suspended for taking his girlfriend to the cockpit
  • The former prime minister returned to his residence
  • How much impact will Moka have in Bengal, said the Meteorological Department
  • Mamata's message for big industry on land vacated by NTPC
  • Salman will come to the city and meet the Chief Minister