आज का राशिफल 23 मार्च 2023
राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है।
मेष
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। रचनात्मक कार्य में आप पूरी रुचि दिखाएंगे और कार्यक्षेत्र में बुद्धि व विवेक से काम करके आप अधिकारियों को भी हैरान कर सकते हैं। आपके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार रहेगा।
वृष
आज का दिन आपके लिए आय और व्यय में संतुलन बनाए रखने के लिए रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को काम की तारीफ मिलने से वह आपसे प्रसन्न रहेंगे। लेनदेन के मामले में आप सावधानी बरतें। आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है।
मिथुन
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होगी। आप लापरवाही करने से बचे। आपको किसी बचत की योजना पर भी थोड़ा ध्यान देना होगा, तभी आप भविष्य के लिए धन कर सकेंगे। किसी नयी योजना में धन निवेश करने से नुकसान हो सकता है।
कर्क
आज का दिन आपके लिए अत्याधिक धन लाभ लेकर आएगा। आप उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से आपके प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। कारोबार में उन्नति मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपके कुछ प्रयास आपको सफलता दिलाएंगे।
सिंह
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। दीर्घकालीन योजनाओं को आज गति मिलेगी। आपको बिजनेस से संबंधित कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपके किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।
कन्या
आज का दिन आपके स्वास्थ्य के मामले में कुछ कमजोर रहने वाला है। आपको किसी काम में हाथ आजमाने से बचना होगा। जीवनसाथी से यदि किसी बात को लेकर कहासुनी हो, तो अपनी बात उनके सामने अवश्य रखें। अपने जरूरी जरूरी कामों की आज एक सूची बनाएं, तभी वह पूरा हो सकता है।
तुला
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपको कार्य क्षेत्र में कुछ योजनाओं को फिर से शुरू करके अच्छा लाभ मिल सकता है। जो लोग सट्टेबाजी अथवा लॉटरी में धन का निवेश करते हैं, उन्हें भी आज कोई खुशखबरी मिल सकती है। आप अपने करीबियों के साथ-साथ आगे बढ़ेंगे। साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए बेहतर रहेगा।
वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में किसी की बातों में आकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, जिससे आपको समस्या होगी। किसी सरकारी काम में उसके नीति व नियमों पर ध्यान दें, तभी वह पूरा हो सकेगा।
धनु
आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आपके महत्वपूर्ण कार्य में तेजी रहेगी। आपको घूमने फिरने के दौरान आज कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। मित्रों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे।
मकर
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि कोई वाहन खरीदना छह रहे हैं तो आपकी इच्छा आज पूरी हो सकती है। आपको व्यवसाय में आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
कुंभ
आज का दिन आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप सभी लोगों के साथ आदर व सम्मान बनाए रखें। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आज आपसे मेल मुलाकात करने आ सकता है। आपको परिवार में किसी सदस्य की नौकरी से संबंधित कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। भाई बंधुत्व की भावना को आज बढ़ावा मिलेगा।
मीन
आज का दिन दांपत्य जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखमय रहने वाला है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप कुछ नये लोगो से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आप अपने दोस्तों के साथ बिताए कुछ यादगार पलो को ताजा करेंगे।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी जेल की सजा, लेकिन क्यों? विवरण जानिए
तिहाड़ जले में मच्छरों के लिए अनुब्रत मंडल की नींद नहीं है